मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खनेता गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे अखेपुरा गांव निवासी सोनू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी चाची पूरन देई को मामूली चोट आई।सोनू अपनी चाची को पहावली गांव से वापस ला रहा था, तभी हादसा हुआ। परिजन घायलों को जिला अस्पताल लाए, जहाँ सोनू का इलाज जारी है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।