कतरीसराय: घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं में अफरातफरी, पुलिस की मदद से कराया गया नियंत्रण
कतरीसराय थाना क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत गैस एजेंसी कटौना में सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी लोग पहले गैस सिलेंडर लेने की होड़ में “पहले मुझे गैस दीजिए” कहते हुए आगे बढ़ने लगे, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बन गई।