जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ बायपास मार्ग से नावाडीह जाने वाली मार्ग पर शुक्रवार 10:00 बजे के लगभग जरमुंडी से बासुकीनाथ की ओर आ रही मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया इस घटना में चालक व सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।मोहल्ले वाले ने दोनों घायल को उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है दोनों घायल का इलाज।