आगरा: रामाडा होटल के पास बिकाबू ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को रौंदा, एक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरे का इलाज जारी
इनर रिंग रोड पर रमाडा के पास बेकाबू ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हुए, जिन्हें तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक युवक को मृत घोषित किया गया। दूसरा युवक गंभीर हालत में भर्ती है। मृतक व घायल शमशाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।