अनूपशहर: अनूपशहर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर डीजल छिड़ककर लगाई आग, उपचार के दौरान हुई मौत
बुलंदशहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में अनीता का उपचार चल रहा था। वही उपचार के दौरान मंगलवार को अनीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी के अनुसार 7 फरवरी को दर्ज मुकदमे को ही दहेज हत्या में परिवर्तित कर दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है।