निघासन: लखीमपुर: सिंगाही कस्बे में ढाबे पर शराब के नशे में नॉनवेज पार्टी कर रहे एक लेखपाल का वीडियो बनने पर साथियों ने युवक को पीटा
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील के अंतर्गत सिंगाही कस्बे में एक ढाबे पर शराब के नशे में धुत नॉनवेज पार्टी कर रहे युवक को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है। पीड़ित युवक उदयवीर जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए क्षेत्री लेखपाल के चक्कर काट रहा था। वीडियो बनाते समय लेखपाल के साथियों ने युवक का मोबाइल तोड़ दिया और जमकर पिटाई कर दी है।