बूंदी: राजस्थान पर्यटन मार्ट मे होटल फेडरेशन लगाएगी स्टाॅल हाडोती के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान हरियाली रिजॉर्ट में दी जानकारी
Bundi, Bundi | Sep 1, 2024 बूंदी आगरा रणथंबोर जैसे बडे टूरिस्ट पैलेस को हाड़ौती से जोडकर एक नया टयूरिस्ट सर्किट बनना चाहिए ताकि देशी विदेशी पर्यटक पूरे सर्किट के पर्यटन स्थलों को निहार सके जिससे हाड़ौती के पर्यटन मे नई क्रांति आ सके। यह कहना था हाड़ौती फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी का। अवसर था होटल फेडरेशन की संभागीय इकाई की बूंदी मे आयोजित पत्रकार वार्ता का।