बिहारीगंज ब्रह्मण टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां महाकाली मंदिर से 101 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। आयोजन 28 जनवरी से 06 फरवरी तक चलेगा, जिसमें वृंदावन से पधारे शिवा कृष्ण शास्त्री जी महाराज संध्या 4 बजे से 9 बजे तक भजन व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा