बंडा: बरायठा में निकली चुनरी यात्रा, अबार माता को अर्पित की गई
Banda, Sagar | Sep 27, 2025 नव रात्रि के पर्व पर बरायठा में प्रति वर्ष अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे से चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा श्री देव जानकी शाला मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पैदल चुनरी यात्रा करीब 16 किलो मीटर दूर स्थिर अबार माता मंदिर पहुंची। जहां अबार माता के लिए चुनरी अर्पित की गई और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।