पीपलदा: दौलतपुरा गांव में बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर हुए झगड़े में एक अधेड़ की हुई हत्या, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Pipalda, Kota | Dec 17, 2024 जिले के अयाना थाना इलाके के दौलतपुरा गांव में मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे बाउंड्री वाल बनाने की बात को लेकर परिवार के लोगो मे हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इटावा DSP शिवम जोशी ने बताया बाउंड्री वाल बनाने की बात को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति अमृतलाल मीणा की मौत हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।