फिरोज़ाबाद: आशफाबाद चौराहे के पास से मादक पदार्थ के दों तस्करो को चेकिंग के दौरान किया अरेस्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आशफाबाद चौराहे के पास मादक पदार्थ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों के नाम पप्पू और असलम है। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।