खोदावन्दपुर पोखर के निकट बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे बेलगाम टैंकलोरी की ठोकर से ठेला चालक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती कराया गया।