नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अष्टभुजा धाम के समीप तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढी लाया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।घायल युवक की पहचान राम कुमार साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बहुती के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार राम कुमार घर जाते समय फिसल गया।