संगरिया: कूड़ा कचरा उठाने की मांग पर बाजार रहा बंद, पुल पर किया चक्का जाम
आज कूड़ा कचरा उठाने व सफाई व्यवस्था को लेकर बाजार बंद रहा। नगरपालिका विपक्षी पार्षदों के आह्वान पर बाजार बंद को लोगो ने समर्थन दिया। इस दौरान चक्का जाम किया गया। सोमवार दोपहर 12 बजे विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि ये किसी की व्यक्तिगत समस्या न होकर आमजन की समस्या है। इसका समाधान न होने पर संघर्ष लंबा चलाया जाएगा। चक्का जाम से पुल पर वाहनों की कतार लग गई।