कुकड़ू: बड़ालापंग मध्य विद्यालय में बाल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां कुकड़ू प्रखंड के बड़ालापंग मध्य विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया. इस दौरान पीएलवी फागुराम महतो, विकास चंद्र महतो, मस्तान सिंह महतो द्वारा बच्चे को कानून की जानकारी देते हुए अधिकारों की जानकारी दी. बाल दिवस पर बच्चों को कलम व कॉपी देकर सम्मानित किया गया.