देहरादून: जिलाधिकारी डॉ.सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार,कलेक्ट्रेट देहरादून में बैंक शाखाओ के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
लोकसभा चुनाव को समुचित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डॉ. सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट देहरादून में जनपद की विभिन्न शाखाओ के बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने प्रतिदिन बैंक से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।