इटावा: मैनपुरी अंडर पास में नशे की हालत में बाइक चला रहे युवक ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, पुलिस ने करवाया मेडिकल
Etawah, Etawah | Mar 9, 2024 कुतुधपुर भरथना का रहने वाला भानू प्रताप पुत्र राकेश कुमार नशे की हालत में बाइक चला रहा था। तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैनपुरी अंडर पास में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। वहीं दूसरे बाइक सवार व्यक्ति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भानू प्रताप का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।