मोहम्मदी: गन्ना सर्वे हेतु चीनी मिल एवं गन्ना विभाग का संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
चीनी मिल अजबापुर का पेराई सत्र समाप्त होते ही आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना सर्वे कार्य प्रारम्भ किये जाने से पूर्व सर्वेकर्मियों के लिए चीनी मिल एवं गन्ना विभाग के संयुक्त गन्ना सर्वे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सत्येन्द्र सिंह उप गन्ना आयुक्त,परिक्षेत्र-लखनऊ की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न।इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।