शनिवार को पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरोला कुंवर में तीन घरों की छप्पर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से पांच पशु झुलस गए। भीषण आग के चलते एक घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।