मुंडावर: मुंडावर में भाजपा की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट संतोष जनक नहीं होने पर प्रभारी ने जताई नाराजगी
Mandawar, Alwar | Sep 21, 2024 भाजपा की सदस्यता बढाने के अभियान में सुस्ती बरतने को लेकर शुक्रवार को मुण्डावर विधानसभा के पांचो भाजपा मण्डलो की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने मुंडावर विधानसभा के पांचो मंडलों की सदस्यता बढाए जाने के अभियान में प्रोग्रेस रिपोर्ट निल होने पर नाराजगी जताई।