रतनगढ। पुलिस थाना में शुक्रवार शाम सुरक्षा सखी पखवाड़ा के तहत सुरक्षा सखियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एएसआई सुरेश कुमार ने उपस्थित सुरक्षा सखियों को अपने अधिकारों कर्तव्यों एंव महिला सम्बंधित अपराध एंव कानूनों की जानकारी दी गई। बैठक में कांता स्वामी, कौशल्या सैनी, सुप्यार चारण, यशोदा शर्मा, निर्मला माटोलिया, नीलम प्रजापत, चंपा आदि मौजूद थी।