प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस से वाणिज्य विभाग द्वारा 12 अवैध वेंडरों को पड़कर RPF पोस्ट को किया सुपुर्द
प्रयागराज जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आज सोमवार को 12 अवैध वेंडरों को पड़कर RPF पोस्ट को सुपुर्द किया गया,दरअसल जंक्शन पर सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस के आगमन पर वाणिज्य विभाग द्वारा इन अवैध वेंडरों को पकड़ा गया है, जबकि वाणिज्य विभाग टीम द्वारा प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 9 और 10 पर यह कार्यवाई की गई है।