ललितपुर: मसोंरा के पास हाईवे 44 पर तीन पहिया टैक्सी में बैठी महिला का मंगलसूत्र बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने छीना, मामला दर्ज
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के मसोंरा बैरियर के पास हाईवे 44 पर तीन पहिया टैक्सी में बैठी महिला का बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश मंगलसूत्र और सोने चांदी के जेवरात छीनकर मौके से भाग गए उक्त मामले में पीड़िता ने सदर कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई और पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश जारी है