सितारगंज: किसानों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद शुरू हुई पीआर-131 धान की खरीद
किसानों और व्यापारियों के बीच गुरुवार को हुई बैठक के बाद कच्चे आढ़तियों ने पीआर-131 धान की खरीद पर सहमति जता दी। बैठक के दौरान किसानों और आढ़तियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मंडी समिति कार्यालय में एसएमओ विनय चौधरी, मंडी सचिव विनोद चंद्र पलड़िया की मौजूदगी में राइस मिलर्स, कच्चे आढ़ती और किसानों के बीच वार्ता हुई।