परेवागार, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में कड़कड़ाती ठंड गरीब और बेघर लोगों के लिए कहर बनकर टूट रही है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में झोपड़ियों और पन्नी तानकर जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।