शाजापुर: शाजापुर में लोगों ने देखा पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम, विधायक भी रहे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के आखिरी रविवार को 117वीं बार मन की बात की। पीएम ने संविधान दिवस और महाकुंभ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हम कुंभ में भाग लें, तो समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को शाजापुर शहर में कई जगह लोगों ने एक साथ बैठकर देखा। जिसमें विधायक अरुण भीमावद भी शामिल रहे।