श्योपुर: मानपुर में नहर रोड पर डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल, क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार जारी
श्योपुर। जिले में चंबल नदी से हो रहा अवैध रेत खनन अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। मंगलवार सुबह 10 बजे मानपुर और ढोढर थाना क्षेत्र की नहर रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। रेत से भरी ट्रॉली को बचाने के प्रयास में गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।