विजयपुर: विजयपुर के सहसराम गांव में युवक का सरकटा शव मिला, कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका, सड़क पर लगाया जाम
गुरुवार लगभग 1 बजे जाम लगाया गया श्योपुर जिले के सहसराम गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय युवक रिंकू धाकड़ का सरकटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला गसवानी थाना क्षेत्र का है, जहां खेत पर बने एक कमरे के भीतर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है। आशंका है कि अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी