सीकर जिले के हरसावा गांव के पास बुधवार को कार और ट्रक की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीन महिलाओं ने फतेहपुर शेखावाटी के अस्पताल में और एक महिला ने सीकर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।सभी महिलाएं लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर लौट रही थी।