भोरे: भोरे में भाकपा माले का प्रदर्शन, मोदी, ट्रम्प और नेतन्याहू का पुतला फूंका, युद्ध रोकने व फंसे मजदूरों की वापसी की मांग
युद्ध के खिलाफ और शांति बहाल की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर 1 बजे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भोरे में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। माले कार्यालय से निकाले गए इस विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी भारत अमेरिका कृषि समझौता रद्द करो और ईरान में फंसे मजदूरों को सुरक्षित वापस लाओ जैसे नारे लगाये।