बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पास थाने से महज 1 किमी दूर गोकशी, पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर से महज एक किलोमीटर दूर ग्राम फरीदापुर में रविवार तड़के गोकशों ने नहर किनारे गोकशी कर पुलिस की चौकसी की पोल खोल दी। सुबह ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो खून और अवशेष देखकर दंग रह गए।देखते ही देखते गांव में भीड़ जुट गई और लोग गोकशों की इस हरकत पर गुस्से से भड़क उठे। ग्रामीणों का कहना है कि थाने की इतनी नजदीकी के बावजूद गश्त नही होती।