हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम दमदमा में रविवार शाम को मृतिका फूलवती पति रामदास का शव नाले किनारे पड़ा मिला था। हरसूद पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। उसी दौरान पुलिस को रविवार रात 12 बजे के लगभग बरूड छनेरा रेलवे ट्रैक खंबा नंबर 614 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली।