लक्सर: लक्सर में देर रात हुई बारिश से बिगड़े हालात, हर तरफ पानी ही पानी, बैंग गंगा का लेवल खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा
लक्सर में 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के सारे नदी नाले तालाब फिर पानी से लबालब भर गए हैं कई जगह गांव के संपर्क मार्ग के ऊपर भी बरसात का पानी बह रहा है नगर के कुछ मोहल्ले में भी जल भरा हुआ है इस साल क्षेत्र में अभी तक जरूर से कई गुना ज्यादा बरसात हो चुकी है जिस कारण गंगा सोलानी और पथरी नदी के साथ बाणगंगा उफनाई हुई है