लक्सर: लक्सर के बालवाली गंगा में दोस्तों संग नहा रहा युवक गंगा में डूबा, एसडीआरएफ टीम ने किया सकुशल रेस्क्यू
लक्सर के बालावाली गंगा में दोस्तों संग नहा रहा महाराजपुर का युवक पानी में बह गया सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर आगे बेहोशी की हालत में युवक को बाहर निकाल लिया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है