10 मार्च को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन सृजन अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बाद में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. यादव ने बताया कि जिले की 277 पंचायतों और 153 वार्डों में कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा और 20 मार्च तक यह प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।