करपी: कोचहसा आहर में मछली मारने के दौरान मिला बम, मची अफरातफरी
Karpi, Arwal | Jan 31, 2026 कोचहसा आहर में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मछली मारने के दौरान शक्तिशाली बम मिला। इसकी सूचना किंजर थाना को दी गई। किंजर थाने की पुलिस के द्वारा आहर की घेराबंदी कर बम निरोधक दस्ता का इंतजार किया जा रहा है ।शनिवार सुबह 9:00 बजे तक बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंच पाया था।