सेमरिया चौराहा पर अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के दस्ते पर महिला भड़की, भाजपा नेताओं के संरक्षण का हवाला दिया, दस्ता वापस
सतना नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता सेमरिया चौराहा अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा था ।अतिक्रमण हटाने के दौरान एक महिला दस्ते के कर्मचारियों पर भड़क गई । महिला ने भाजपा नेताओं के संरक्षण का हवाला देते हुए अतिक्रमण दस्ता कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई । शनिवार की दोपहर 1230 बजे बेचारे अतिक्रमण दस्ता के कर्मचारी बिना कार्रवाई बैरंग वापस जाने को मजबूर हो गए ।