टिकुरिया टोला में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक से की मारपीट, घायल युवक रिपोर्ट दर्ज कराने कोलगवां थाने पहुंचा
डालीबाबा निवासी नैतिक यादव किसी काम से टिकरिया आया था । टिकरिया टोला चौराहे पहुंचते ही दबंग अनिकेत सोनी शिवम गर्ग और प्रेम कश्यप ने घेरकर मारपीट कर दी । घायल पीड़ित नैतिक यादव शनिवार की शाम 4 बजे कोलगवां थाने पहुंचा और मारपीट करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस घायल पीड़ित नैतिक के बयान के आधार पर मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।