कवर्धा: दसरंगपुर निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारण से किया जहर का सेवन,गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती
मामला पिपरिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दसरंगपुर का है। जहा आज 28 वर्षीय व्यक्ति मनीष साहू ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया।जिसको गंभीर हालत में इलाज के लिए डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया।वही इस मामले में पिपरिया पुलिस की टीम जांच कर रही है।