कटिहार: सदर अस्पताल के संक्रमित चादरें कोसी नदी में धोने से संक्रमण का खतरा बढ़ा
सदर अस्पताल की लापरवाही का एक मामला फिर से सामने आया है। शनिवार की सुबह 11 बजे कोसी नदी में सदर अस्पताल से निकलने वाली संक्रमित चादरों को धोया जा रहा था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया है। लोगों ने बताया कि जिस नदी में सदर अस्पताल के संक्रमित चादरों को धोया जा रहा है। उस नदी में आसपास के बच्चे, बड़े स्नान करते हैं और मवेशी पानी पीने के लिए आते।