सिंगोली: सिंगोली में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे
नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में गुरुवार शाम 5 बजे विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने अलग अलग स्थानों पर पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इनमें मुख्यतः स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने हॉस्पिटल परिसर, सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने नारायण गौशाला कछलाऔर नगर निकाय कर्मचारियों ने ट्रेचिंग ग्राउंड पर पौधा रोपण किया गया।