मनिहारी: माघी पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी
माघी पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी के गंगा तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह होते ही गंगा स्नान का क्रम शुरू हो गया,जो दिन भर लगातार जारी रहा।इस अवसर पर यज्ञ समिति अध्यक्ष सहदेव यादव ने रविवार के1बजे दिन में कहा माघी पूर्णिमा के अवसर पर कटिहार पूर्णिया किशनगंज आदि से आ रहे है, और दोपहर तक लगभग तीन लाख श्रद्धालुगंगा स्नान कर चुके है।