हरदोई: भीठी-नेवादा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दंपती समेत तीन घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jan 12, 2026 हरियावां थाना क्षेत्र के हरदोई पिहानी मार्ग पर भीठी-नेवादा गांव के पास रविवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई।इसमे बाइक सवार दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को हरियावां सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दंपती समेत तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।