गभाना: कोतवाली चंडोस पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
चंडौस : कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौड़ बीती रात के समय चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान रामपुर शाहपुर निवासी फिरोज पुत्र फिदा हुसैन संदिग्ध अवस्था में चीमनपुर की तरफ जा रहा था। तलाशी ली गयी तो उससे गांजा पकड़ा गया।