सिवनी: शहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, महिला घायल, स्कूटी क्षतिग्रस्त
सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी चालक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चालक महिला घायल हो गई। वहीं हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।