इंदौर: 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे 4 नवनिर्मित ब्रिज का लोकार्पण, महापौर ने अधिकारियों के साथ किया दौरा
Indore, Indore | Oct 9, 2024 इंदौर में करोड़ों रुपए की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए ब्रिज का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचेंगे। जिसमें दो ब्रिज पूरी तरीके से बनकर तैयार हो गए हैं, तो वही दो ब्रिज की एक-एक भुजाएं पूरी तरीके से बन चुकी हैं। इन्हीं ब्रिज की वर्तमान स्थिति और लोकार्पण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने महापौर और अधिकारी पहुंचे।