लातेहार: लातेहार विधानसभा क्षेत्र में स्क्रूटनी पूरी, एक प्रत्याशी का नामांकन हुआ अस्वीकृत
विधानसभा चुनाव 2024 में पहले चरण के मतदान के लिए लातेहार विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अजय कुमार रजक ने सोमवार की दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे स्क्रूटनी पूरी होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हुए स्क्रूटनी के बाद एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत हुआ। जबकि 13 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत किया गया है।