सीकर: मंडावरा गांव के पास बाइक से गिरने से युवक की हुई मौत पुलिस जुटी मामले की जांच में
Sikar, Sikar | Mar 26, 2024 सीकर जिले के सदर थाना इलाके के मंडावरा गांव के पास बाइक से गिरने से एक युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में मृतक के परिजनों ने आज सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मृतक दलबीर सिंह अपने खेत में जा रहा था इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।