बांसवाड़ा: नाड़ा तोड़ घाटी में दो बाइक की भिड़ंत में युवती को चेहरे पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
खमेरा थाना क्षेत्र के नाड़ा तोड़ घाटी में सोमवार दोपहर 3 बजे दो बाइक की भिड़ंत में युवती को चेहरे पर लगी चोट, जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सोमवार शाम 5 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि रविना पुत्री कालु निवासी फुटीया डुंगरी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।