बांसवाड़ा: चुड़ादा गांव में मिनी ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, युवक को चेहरे पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के चुड़ादा गांव में सोमवार दोपहर 3:30 बजे मिनी ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया युवक को चेहरे पर लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद 6 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि देवा पुत्र लखजी निवासी चुड़ादा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।